Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
30-Jul-2020 07:27 PM
PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। लॉकडाउन के पीछे जीतन राम मांझी ने आज पहली बार वर्चुअल रैली की। रैली को लेकर उनकी पार्टी हफ्ते भर से तैयारी में जुटी थी और आज शाम 5 बजे जीतन राम मांझी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से हम के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।
आगामी विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी अपने मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए फैसलों को एजेंडा बनाकर जनता के बीच जाएंगे। मांझी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जो फैसले किए उन पर बाद में रोक लगा दी गई लेकिन अब भी वह जनता का एजेंडा है। मांझी ने ऐसे 34 फैसलों की लिस्ट के साथ-साथ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि जो फैसले उनके मुख्यमंत्री रहते लिए गए उसको प्रचारित और प्रसारित करने की जरूरत है।
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि लॉकडाउन और कोरोना काल में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। पढ़ाई से लेकर चुनावी प्रचार तक ऑनलाइन तरीके से होगा लेकिन चुनाव आयोग ने कोरोना के बीच वोटिंग के लिए जो तैयारी की है उसमें अब नए बूथ बनाए जाएंगे। माझी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सचेत किया कि वह नए पोलिंग बूथ के लोकेशन पर नजर रखें। कोशिश करें कि समाज के निचले और गरीब तबके वाले इलाकों से पोलिंग बूथ दूर न ले जाया जाए। इसके अलावे जीतन राम मांझी ने नई शिक्षा नीति को नई बोतल में पुरानी शराब करार देते हुए केंद्र सरकार पर तंज भी कसा। हालांकि वर्चुअल रैली के दौरान मांझी इस बात पर चुप्पी साध गए कि महागठबंधन में उनका भविष्य आगे क्या होगा।