बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
14-Sep-2023 05:17 PM
By AJIT
JEHANABAD:हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसे तुच्छ कह कर छोड़ दिया था आज उसी को साथ लेकर चल रहे हैं। जिसके चलते छोड़े हैं उस पर नीतीश कुमार विचार नहीं कर रहे हैं। मांझी ने कहा कि कुर्सी प्राप्त करने के लिए नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं जो सबकोई नहीं कर सकता।
जहानाबाद के एक रेस्ट हाउस में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पहुंचे थे। जहां उन्होंने हिंदी दिवस पर कवियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात पर मांझी ने कहा कि राजनीतिक में कुछ भी संभव है। आगे-आगे देखिये होता है क्या?
मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से मुख्यमंत्री बने हुए हैं लेकिन वे कोई एक विचारधारा के साथ खड़े नहीं हैं। आज वे वैसे लोगों के साथ खड़े हैं जिसको कभी तुच्छ कहकर छोड़ दिया था। आज उन्हीं के साथ खड़े हैं। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सब कोई वैसा नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी महानता को हम सलाम करते हैं।
मांझी ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि जो नरेंद्र मोदी को न्योता देकर बीजे गायब कर दिया था। सामने से थाली छिन लिया था वैसे आदमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाइडेन जैसे शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्रपति से परिचय कराया। यह नरेंद्र मोदी जी का बड़प्पन है। मांझी ने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। राजनीतिक संभावनाओं का खेल है राजनीति में दो और दो 6 और 12 भी हो सकता है। नीतीश जी कोई एक विचारधारा को लेकर नहीं चल रहे हैं।