Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
14-May-2021 04:33 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है. मांझी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से बिहार के बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है.
मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- वित्तीय संकट से जूझ रहे हमारे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए HAM ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो उन्हें 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा. मैं माननीय नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूँ कि सूबे के बेरोज़गार युवक/युवतियों को 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दें.
वित्तीय संकट से जूझ रहे हमारे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए #HAM ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो उन्हें 5000₹ बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) May 14, 2021
मैं मा.@NitishKumar जी से अनुरोध करता हूँ कि सूबे के बेरोज़गार युवक/युवतियों को 5000₹ बेरोज़गारी भत्ता दें।
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था. मांझी ने ट्वीट कर लिखा था, 'कई योजनाओं में केन्द्र के हिस्से का पैसा बिहार को नहीं मिल रहा, जिससे सूबे का विकास प्रभावित हो रहा है. मैं धन्यवाद देता हूं नीतीश कुमार को कि बिना केन्द्रीय मदद के आपने आपदा की इस घड़ी में शिक्षकों का वेतन दिया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति कर रहें हैं.'