सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2022 09:20 PM
PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी इफ्तार पार्टी में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता दिया है। मांझी की इफ्तार पार्टी में एनडीए के नेता तो जुटेंगे ही साथ ही साथ महागठबंधन से जुड़े नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ लिफ्ट के नेता भी इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन सबसे खास खबर चिराग पासवान और मुकेश सहनी से जुड़ी हुई है। पार्टी में इन दोनों युवा नेताओं को भी बुलावा भेजा है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान ने बताया है कि चिराग पासवान और मुकेश सहनी दोनों इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। मांझी ने खुद इन्हें न्योता दिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का क्लियर स्टैंड है कि उनकी इफ्तार पार्टी में सभी दलों के नेता इकट्ठा हों। आपसी भाईचारे के लिहाज से मांझी इसे बेहद जरूरी मानते हैं, लेकिन मुकेश सहनी को इफ्तार पार्टी में बुलाना मांझी के लिए आसान काम नहीं था। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुकेश सहनी को अपनी इफ्तार पार्टी का न्योता नहीं दिया, वजह मानी जा रही है कि इससे बीजेपी नाराज हो सकती है लेकिन मांझी को फिलहाल इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
चिराग पासवान के मामले में मांझी यही साहस नीतीश कुमार को लेकर दिखा रहे हैं। एनडीए में होने के बावजूद जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान को बुलाया। चिराग पासवान को लेकर नीतीश कुमार का रवैया क्या रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद मांझी ने एक तरफ जहां नीतीश की नाराजगी का जोखिम उठाते हुए चिराग को बुलाया तो वहीं बीजेपी की परवाह किए बगैर मुकेश सहनी को। देखा जाए तो राजनीतिक जुटान के पैमाने पर मांझी का यह आयोजन सबसे बड़ा पॉलीटिकल इफ्तार बन सकता है।