ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मांझी ने किया CM नीतीश कुमार पर अटैक,...

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मांझी ने किया CM नीतीश कुमार पर अटैक, कहा- 'जुमलेबाजी छोड़, बच्चियों से रेप के आरोपी को दिलाएं फांसी की सजा', देखें वीडियो

22-Oct-2019 10:33 AM

PATNA: बिहार की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर HAM के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के तेवर तल्ख हैं. सूबे में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.


जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्य में लगातार बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को अब 'कानून अपना काम करेगी' का जुमला छोड़कर बच्चियों से रेप के आरोपी को फांसी की सजा दिलानी चाहिए.


मांझी ने कहा कि बिहार सरकार से प्रार्थना है कि नाबालिग के साथ इस तरह की हरकत करने वालों के साथ जल्द एक्सक्लूसिव कोर्ट बैठाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक फांसी की सजा दिलवा दी जाए, तो इस तरह की घटनाएं नहीं घटेंगी.


इसके साथ ही मांझी ने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA के नेता धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों का वोट ले रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि NDA की सरकार विकास के मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुसलमान की राजनीति करके युवाओं को भटका रही है.