खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Jun-2023 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन से समर्थन वापस लेने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने पर बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह सब बात तो पहले से तय था।
उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों ने पहले ही यह मान लिया था जीतनराम मांझी महागठबंधन के साथ नहीं रहना चाहते हैं और उनकी बातचीत बीजेपी से हो गई है। बीजेपी से उन्होंने बात कर रखी थी इसलिए ऐसा कदम उठाया।
वही 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि 23 जून को होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। विजय चौधरी ने कहा कि कल से ही विपक्षी दलों के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह सहित कई दिग्दज नेता कल ही पटना पहुंचेंगे। विपक्षी दलों के नेताओं के ठहरने का इंतजाम स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया है तो वही मुख्यमंत्री आवास में सभी नेताओं की बैठक होगी।
विजय चौधरी ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि पटना में बैठक हो रही है। विजय चौधरी ने सभी नेताओं के स्वागत और उनके खाने के लिए भी विशेष इंतजाम किये जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहारी व्यंजन के साथ-साथ मौसमी फल और जिस राज्य से जो नेता आ रहे हैं उनके राज्य के व्यंजन परोसने की तैयारी है।