LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
18-Oct-2022 12:39 PM
PATNA : आने वाले कुछ दिनों में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होनें हैं। यह राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश है। जानकारी हो कि, चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इधर, चुनाव के एलान के साथ ही जो सबसे अहम जानकारी निकल कर सामने आ रही है वह यह है कि इस चुनाव में लोजपा ( रामविलास) भी मैदान में होगी।
बता दे कि, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी को अब यह निर्णय लेना है कि वह दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर पार्टी में मंथन किया जाएगा, जिसके उपरांत यह घोषणा कर दी जाएगी की हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल हमारी पार्टी चुनाव के तैयारी में जुट गई है।
गौरतलब हो कि, चिराग पासवान से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी यह एलान किया था कि उनकी पार्टी इन दो राज्यों में चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने भी यह नहीं बताया था कि उनकी पार्टी 'हम' कितने सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। लेकिन, उन्होंने यह जरूर बतलाया था कि इस महीना के अंत में गुजरात दौरा के बाद ये भी तय हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है, इसलिए हम चाहेंगे कि वहां भी महागठबंधन साथ में चुनाव लड़े।
इधर, चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चुनावी तिथियों का ऐलान कर दिया है। यहां मतदान 12 नवंबर को और मतगणना 08 दिसंबर को होगी। वहीं, फिलहाल गुजरात चुनाव के लिए ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि दिपावली के बाद गुजरात चुनाव के तिथियों की घोषणा होगी।