ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / मांझी का कोरोना से निपटने का फॉर्मूला, सरकार सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों को ले...

मांझी का कोरोना से निपटने का फॉर्मूला, सरकार सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों को ले अपने कब्जे में

19-Mar-2020 06:09 PM

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कोरोना से निपटने के लिए बिहार सरकार  को अपना फॉर्मूला दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि सरकार को सभी प्राइवेट हॉस्पिटल को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए।


जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना की भयावहता लगातार बढ़ती चली जा रही है ऐसे में सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। सरकार को सभी प्राइवेट हॉ़स्पिटलों को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए। जिससे इस बड़ी आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किया जा सके और सब कुछ नियंत्रण में रहे। 


अब मांझी आखिर ऐसा कह क्यों रहे हैं क्या उन्हें बिहार के हेल्थ सिस्टम पर भरोसा नहीं है या फिर सचमुच इसके जरिए लगातार बढ़ रही कोरोना के कहर के प्रति गंभीर हैं। मांझी ने पिछले दिनों जिस तरह सीएम नीतीश कुमार पर फिर से भरोसा जताया था वैसी परिस्थितियों में ये नहीं कहा जा सकता कि मांझी नीतीश पर इतना बड़ा हमला बोलेंगे। मांझी तेजस्वी यादव से लगातार दूर होते चले जा रहे हैं। दोनों के बीच की लड़ाई अब खुल कर सतह पर आ चुकी है। मांझी ने तो तेजेस्वी को कोर्डिनेशन कमिटि के गठन के लिए 20 मार्च का अल्टीमेटम तक दे डाला है। ऐसे में मांझी की नजदीकियां जेडीयू से फिर से बढ़ती दिख रही है। एनडीए से उन्हें निमंत्रण भी मिलने लगे हैं। बीजेपी नेता प्रेमरंजन पटेल ने उन्हें एनडीए में शामिल होने तक का न्योता दे दिया है।


इन परिस्थितियों में ये माना जा सकता है मांझी नीतीश कुमार की स्वास्थ्य व्यवस्था की टांग खिंचाई नहीं कर रहे बल्कि वे सीरियसली नीतीश कुमार को मदद पहुंचाने के लिए ऐसा सुझाव दे रहे हैं। खैर मांझी के मन में क्या हैं ये तो वे ही जानें। लेकिन आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में दिलचस्प मोड़ जरूर देखने को मिल सकता है।