सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
24-Jan-2021 05:07 PM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद बीमार हैं. इनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. वही, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्पूरी जयंती में नृत्य करा रहे हैं. पार्टी के नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भूल गए की पार्टी सुप्रीमो बीमार हैं. इसपर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए राजद पर तंज कसा है. मांझी ने राजद के कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव को जगह नहीं दिए जाने की बात पर भी सवाल खड़े किये हैं.
मांझी ने ट्वीट किया है, 'लालू प्रसाद यादव जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे तेज प्रताप यादव को मंच पर जगह तक नहीं दी गई. यह राजद का आंतरिक मामला हो सकता है, पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है. शर्मनाक'
@laluprasadrjd जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे @TejYadav14 को मंच पर जगह तक नहीं दी गई यह @RJDforIndia का आंतरिक मामला हो सकता है,
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 24, 2021
पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है।
शर्मनाक pic.twitter.com/6g9yZNrPlz
आपको बता दें कि राजद के प्रदेश कार्यालय में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. लेकिन मंच पर तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई. कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पिता का इलाज कराने को लेकर दिल्ली में हैं. लेकिन उसके बाद भी उनकी कुर्सी पटना में लगी हुई थी. लेकिन तेजप्रताप को जगह नहीं दी गई. तेजस्वी यादव के एक साइड में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और दूसरी साइड में सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की कुर्सी लगी हुई थी.