पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
17-Feb-2022 03:05 PM
PATNA: बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जतायी है। अपने सात महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जब भी मौका मिलेगा अपने आपकों साबित जरूर करुंगा। जीतन राम मांझी के इस बयान पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा फिलहाल अभी कोई वैकेंसी नहीं है।
हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सब लोग राजनीति में हैं सभी की अपनी-अपनी महत्वकांक्षा होती है वैसे बताना चाहूंगा कि अभी बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेन्सी नहीं है। नीतीश कुमार जी अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। बचौल ने यह भी कहा कि पीएम और सीएम बनने की चाहत हरेक व्यक्ति की होती है और होनी भी चाहिए। लेकिन बिहार का मुख्यमंत्री बनने की चाहत जीतन राम मांझी जी की है जो फिलहाल पूरा नहीं होने वाला है। अभी किसी तरह की वैकेन्सी बिहार में नहीं है। अभी पांच साल तक रुक जाइए इसके बाद ही यह मौका मिलेगा।
बता दें मांझी ने यह बयान गया जिले के इमामगंज विधानसभा के रानीगंज में आयोजित संत शिरोमणि जयंती समारोह के दौरान मीडिया से पूछे गए सवाल पर कहा। पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि अपने गृह जिला के विकास के लिए नीतीश जी को 17 साल मिला और मुझे गया के विकास के लिए 7 महीना। जब हमको मौका दिया गया तब हम किसी से कम काम किये क्या?
सीएम गृह जिला नालंदा का विकास के सवाल पर सवालिया लहजे में मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एक जिला का विकास खूब किया है। मांझी ने कहा कि ये अवसर की बात है जिसको मौका मिलेगा वो अपने आपको साबित करेगा. अगर फिर सीएम बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं और गया का खूब विकास करूंगा।