बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Nov-2023 03:43 PM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। सिसोदिया ने इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर विशेष न्यायाधीश एम नागपाल ने सुनवाई करते हुए उन्हें दिवाली से पहले छह घंटे तक घर जाने की अनुमति दे दी है। मनीष सिसोदिया शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक घर पर रहेंगे।
दरअसल, दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलने की अनुमति दी है। हालांकि, इससे पहले भी सिसिदिया को अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी।
मालूम हो कि, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने के लिए इसी साल 3 जून को अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। वह सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सात घंटे के लिए जमानत दे दी थी। वह घर पहुंचे थे, लेकिन तब उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद सिसोदिया को 7 जून को फिर पत्नी से मिलने की अनुमति मिली और इस बार उनकी मुलाकात पत्नी से हो गई।
आपको बताते चलें कि, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द की थी। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...