बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-May-2023 11:59 AM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में हुए शराब घोटाला के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारीज कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं, हम उन्हें बेल नहीं दे सकते हैं।
दरअसल, दिल्ली शराब घोटाले में फंसे मनीष सिसोदिया बीते फरवरी महीने से ही जेल में बंद हैं। वे लगातार बेल की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। सिसोदिया ने नीचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए बेल के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 11 मई को सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया था। कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में मनीष सिसोदिया का व्यवहार ठीक नहीं है, वे प्रभावशाली व्यक्ति हैं और सबूतो को प्रभावित कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें बेल नहीं दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद सिसोदिया बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...