ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मणिपुर हिंसा : केंद्रीय मंत्री के घर भीड़ ने लगाई आग, पेट्रोल...

मणिपुर हिंसा : केंद्रीय मंत्री के घर भीड़ ने लगाई आग, पेट्रोल बम से हुआ हमला; वीडियो भी आया सामने

16-Jun-2023 10:15 AM

By First Bihar

MANIPUR : मणिपुर में इन दिनों हिंसा के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब गुसाए भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन के आवास को निशाना बनाया है। भीड़ ने घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे मंत्री का घर पूरी तरह से जल गया।  केंद्रीय मंत्री का ये आवास इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत कोंगबा नंदीबम लेकाई इलाके में था। 


दरअसल, यह  घटना कोंगा नंदीबाम लेकाई इलाके में हुई। इस हादसे के बाद दमकल कर्मी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बदमाशों ने घर और कुछ खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के समय मंत्री के आवास पर सुरक्षा एस्कॉर्ट कर्मी, सुरक्षा गार्ड और अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे। लेकिन, हमले के दौरान भीड़ ने चारों तरफ से पेट्रोल बम फेंक रहे थे। इसलिए नियंत्रित नहीं किया जा सका। 


वहीं, इस घटना को लेकर समाचार एजेंसी  से बात करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा, ''मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। भगवान का शुक्र है कि, इस हादसे में मेरे घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।'' इसके आगे उन्होंने कहा कि,मणिपुर में  जो भी हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के घर पर हमला किया गया है। इससे पहले 23 मई को भी भीड़ ने उनके आवास पर धावा बोल दिया था। इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाकर बदमाशों को तितर-बितर करने में कामयाबी हासिल की थी