ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मणिपुर में उग्रवादियों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, अबतक 13 लोगों...

मणिपुर में उग्रवादियों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, अबतक 13 लोगों की मौत; सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

04-Dec-2023 06:06 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है, जहां उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना मणिपुर के तेंगनौपाल में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित लीथू गांव की है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार जा रहे उग्रवादियों पर इलाके में प्रभावी विद्रोहियों के एक समूह ने घात लगाकर हमला किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अबतक 13 शवों को बरामद किया है। फिलहाल मृतकों के शिनाख्त नहीं हो सकी है।


बताया जा रहा है कि मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हिंसा को भड़काने के उद्देश्य से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची असम राइफल्स की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।