ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

मंगेतर को मिलने बुलाकर लड़की ने दिया जानलेवा गिफ्ट: कहा-आंखें बंद करो सरप्राइज दूंगी फिर चाकू से काट दिया गला

मंगेतर को मिलने बुलाकर लड़की ने दिया जानलेवा गिफ्ट: कहा-आंखें बंद करो सरप्राइज दूंगी फिर चाकू से काट दिया गला

19-Apr-2022 09:28 PM

DESK: माता-पिता ने शादी के लिए जो लड़का चुना था वह लड़की को पसंद नहीं था. लड़की ने पहले मां-बाप को समझाने की कोशिश की कहा उस लड़के से शादी नहीं करना। लेकिन मां-बाप ने जबरन मंगनी तक करा दिया। इसके बाद लड़की ने वह काम किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उसने लड़के को मिलने के बुलाया और सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने उसका गला ही काट दिया। 


विशाखापट्टम की है घटना

अपनी मंगेतर के जानलेवा गिफ्ट वाले हमले में लड़के को गले में गहरे घाव हो गए हैं. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक ये घटना आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई CSIR में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहे राम नायडू के साथ ये घटना हुई है. राम नायडू की शादी अगले महीने होने वाली थी. शादी से पहले ही उसकी मंगेतर ने बड़ा कांड कर दिया. 


मंदिर में बुलाकर काटा गला

दरअसल राम नायडू अपने घर वालों की मर्जी से शादी कर रहे थे. माता-पिता ने उनकी शादी पुष्पा नाम की लड़की के साथ तय की थी. 22 साल की पुष्पा कॉलेज की पढ़ाई छोड चुकी है. पुष्पा ने राम को कॉल करके कहा था कि वह उससे मिलकर गिफ्ट देना चाहती है. उसने मिलने के लिए राम को पहाड़ी की चोटी पर बने एक मंदिर में बुलाया था. पुलिस ने बताया कि उसी मंदिर परिसर में उसने रामू की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस घटना के बाद वीडियो सामने आया है जिसमें घायल रामू को अस्पताल ले जाया जा रहा है. उसकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है.


खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी

पुष्पा के हमले में राम नायडू की जान नहीं जा सकी. उधर खुद को बचाने के लिए लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी गढ दी. उसने पुलिस को बताया कि राम बाइक से गिर गया था. लेकिन राम ने बेहोश होने से पहले पुष्पा की सारी करतूत पुलिस को बता दी. उसने बताया कि पुष्पा ने उससे कहा था कि वह सरप्राइज गिफ्ट देगी इसलिए वह आंखें बंद कर ले. जैसे ही राम ने आंखें बंद की वैसे ही पुष्पा ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया. 


मुलाकात से पहले 3 चाकू खरीदे थे

पुलिस के मुताबिक पुष्पा और राम की सगाई पिछले 6 अप्रैल को हुई थी. अगले महीने 29 मई को शादी होने वाली थी. लेकिन उसके पहले ही पुष्पा ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. राम के बयान के आधार पर पुलिस ने जब पुष्पा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रामू से शादी नहीं करना चाहती थी. पुष्पा ने कहा कि वह शुरू से ही शादी का विरोध कर रही थी लेकिन उसके माता-पिता मानने को तैयार नहीं थे. पुष्पा ने पुलिस को ये भी बताय़ा कि रामू से मिलने से पहले उसने तीन चाकू खरीदे थे.