Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
07-May-2020 12:03 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इसकी चिंता छोड़ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूजा पाठ में जुटे हैं, लेकिन इस दौरान वह खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. पूजा के दौरान कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मास्क तक नहीं पहना था.

शंख फूंक भगाएंगे कोरोना
मंगल पांडेय ने कई फोटो शेयर किया और लिखा कि ‘’आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य पिता एवं परिवार के साथ अपने घर में पूजन हवन कर ईश्वर से दुनिया एवं भारत को कोरोना मुक्त कर स्वस्थ होने की प्रार्थना की.’’ इस दौरान मंगल पांडेय ने जमकर घंटी बजाई और शंख फूंके. अब सवाल उठ रहा है कि क्या शंख फूंक देने से कोरोना बिहार और देश को छोड़कर भाग जाएगा.

जांच की चिंता नहीं
बिहार में कोरोना टेस्ट अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम हो रहा है. इस बात को सर्वदलीय बैठक में तेजस्वी यादव ने भी उठाई थी, लेकिन विभाग क्या कर रहा है. इसके बारे में मंत्री को चिंता नहीं है अगर है भी वह बताते नहीं हैं. इस कोरोना संकट में कई लोग मंगल पांडेय से उनके ट्विटर पर हेल्प मांग रहे हैं, लेकिन वह किसी को जवाब तक नहीं देते हैं. उनको किसी की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं रहता है. कुछ दिन पहले ही एक बीजेपी के मीडिया प्रभारी का बेटा पीएमसीएच में भर्ती था, उसने इलाज में हो रहे लापरवाही और मदद को लेकर मंगल पांडेय को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने मदद के बदले बात सुन कॉल ही काट दिया था. जहानाबाद में एंबुलेंस के अभाव में एक बच्चे की मौत हो गई. कोरोना को लेकर बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों को भोजन नहीं मिलने की शिकायते आ रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था की कमी है, फिर भी मंत्री को इसकी चिंता तक नहीं है.