बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Nov-2019 03:30 PM
PATNA: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाने पर निशाना साधा है. पांडेय ने कहा कि ये लोग भर पेट हलवा खाकर भूखमरी पर भाषण देने वाले नकली समाजवादी नेता हैं.
मंगल पांडेय ने किया ट्वीट
मंगल पांडेय ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार के हवा हवाई नेता गरीबों की चिंता का डपोरशंख ट्विटर पर बजा कर अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन में केक काटकर मनाते हैं. इनकी राजनीति का इनके असल व्यक्तित्व से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. ये लोग भर पेट हलवा खाकर भूखमरी पर भाषण देने वाले नकली समाजवादी है.’’
आसमान में तेजस्वी का बर्थ डे सेलिब्रेशन
राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव के बर्थ़ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हुई हैं. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में हवा में उड़ते हुए “गरीबों के मसीहा” तेजस्वी यादव ने अपना बर्थ डे सेलिब्रेशन किया. आसमान में पहले केक काटा गया और फिर जश्न मना. तेजस्वी के करीबी और राजद के जानकारों के मुताबिक फिलहाल RJD के किंगमेकर संजय यादव और मणि यादव प्लेन में साथ थे,लालू के एक पुराने सहयोगी भोला यादव भी इस जश्न में शामिल थे. रांची के एक धनबली भी प्लेन में तेजस्वी के बर्थ़ डे सेलिब्रेशन में मौजूद रहे.