चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 01:13 PM
PATNA: बीजेपी एमएलसी संजय मयूख स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बचाव में उतरे. कहा कि तेजस्वी यादव में राजनीतिक अनुभव नहीं है और वह गैर जिम्मेदार बयान देते हैं. उन्हें अभी राजनीति सीखने की जरूरत है. मयूख ने कहा कि तेस्ववी संवेदनशील विषय पर उनको गंभीर होना चाहिए, लेकिन वह इस तरह का बयान दे रहे हैं. कोरोना पर वह राजनीति कर रहे हैं.
तेजस्वी ने मंगल पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जोरदार हमला बोला हैं. यादव ने कहा है कि हमने कोरोना को लेकर सतर्कता पर आम सहमति बनाते हुए विधानमंडल के बजट सत्र को खत्म करने का फैसला किया. लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कोरोना को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बिहार में कई कदम उठाए हैं लेकिन उनकी सरकार के फैसले को नहीं मान रहे है.
सीएम के समीक्षा के दौरान टिक टॉक वीडियो देख रहे थे मंगल
तेजस्वी ने मंत्री मंगल पांडेय अपनी पार्टी की बैठक कर रहे हैं जो सरकार की तरफ से जारी की गई गाइड लाइन को और सीधे तोड़ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय पर अपना निशाना यहीं खत्म नहीं किया. कहा कि जब बिहार में बच्चे चमकी बुखार की वजह से मर रहे थे तब मंगल पांडेय क्रिकेट मैच का स्कोर पूछ रहे थे और आज जब कोरोना वायरस को लेकर विधानसभा में समीक्षा बैठक हो रही थी तब मंत्री मंगल पांडेय वहां बैठकर मोबाइल पर टिक टॉक वीडियो देख रहे थे. जिसके बाद बीजेपी की ओर से संजय मयूख ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव किया.