BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Feb-2023 08:53 PM
By First Bihar
PATNA: बिहटा थाना क्षेत्र के विश्म्भरपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेज गति से आई अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला मंदिर में फूल तोड़ने गयी थी और फूल तोड़ने के बाद वह अपने घर की ओर लौटने लगी तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसे लेकर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौतें हो रही है। इस बार बिहटा के विश्म्भरपुर गांव में अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि बुढ़िया माई मंदिर वो फूल तोड़ने के लिए गयी थी। फूल तोड़ने के बाद वो घर लौट रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।
मृतका की पहचान बिशंभरपुर गांव निवासी रविंद्र नाथ पंडित की 52 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई है। महिला की लाश जैसे ही उनके घर पहुंचा लोग शव को देखकर आक्रोशित हो गये। शव को बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग के बिशंभरपुर गांव मोड़ के पास रखकर परिजन हंगामा मचाने लगे। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करने लगे।
लोगों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया था जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे। बाद में इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद बीडीओ ने 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका।