बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
02-Feb-2021 10:07 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में आम लोग तो दूर अब अपराधियों ने भगवान को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला जैंतपुर ओपी क्षेत्र के रेपुरा रामपुर बल्ली गांव का है जहां कुछ चोरों ने राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर राम-सीता की अष्टधातु से बनी मूर्ति की चोरी कर ली है.
चोरी की जानकारी तब मिली जब आज सुबह मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर का गेट खुला देखा साथ ही मंदिर से राम-सीता की प्राचीन मूर्तियां भी गायब दिखीं. जब उन्होंने शोर मचाया तो मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई.
ग्रामीणों के अनुसार गायब मूर्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.