Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
31-Dec-2023 11:55 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'भारत न्याय' यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने बुधवार को राहुल की यात्रा की योजना का ब्योरा दिया था। इसके मुताबिक यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा 20 मार्च तक चलेगी। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से थोड़े दिनों पहले तक। ऐसे में इनकी इस यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि- यह 21वीं सदी का भारत है। इस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जो विश्व में भारत के सनातन वैभव और विकास दोनों का डंका पीट रहे हैं। अब 14 तारीख को राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं या अपने लिए ज्ञान यात्रा निकाल रहे हैं। यह तो वह तय करेंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी अयोध्या में सनातन के लिए मंदिर के लिए स्थापित कर रहे हैं, यह सबसे बड़ी बात है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान द्वारा 22 जनवरी को बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करने की सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसा बोलते हैं। वह सद्भावना को बिगड़ने की कोशिश करते हैं।अब समाजवादी पार्टी नेता या दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं है कि फिर वहां मस्जिद बनाए। काल्पनिक बाबर हो या आधुनिक बाबर या कोई बाबर वहां मंदिर से मस्जिद नहीं बन पाएगा। यह बात तय है।