पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
10-Jun-2023 02:57 PM
By First Bihar
DESK : भारत धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहां कसी को भी अपनी मर्जी से अपने धर्म चुनने का अधिकार है। लोग अपनी मर्जी से जन्म के बाद ही धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। अब एक ऐसा ही रोचक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म बदलते हुए हिंदू संस्कृति को अपना लिया है। इस युवक बचपन से ही हिंदू धर्म के प्रति रुझान हो गया। वह सनातन धर्म की पूजा पाठ शुरुआत से ही किया करता है।
वहीं, अब शादी के बाद ये बात उसकी पत्नी और ससुराल वालों को इतनी नागवार गुजरी कि उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। अब ससुराल वाले उसे धमकी दे रहे हैं कि वो हिंदू धर्म मानना और पूजा पाठ करना छोड़ दे नहीं तो वो लोग उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद पीड़ित युवक ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, यह पूरा मामला कानपूर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र का है। यहां पर चार राठ चौराहे के पास रहने वाले मुस्लिम युवक जुनैद के अनुसार जब वह छोटा था तो उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी, तब उसकी मां उसको कानपुर देहात के शिवली स्थित शोभन सरकार मंदिर ले गई थी। वहां पर पूजन और प्रसाद से उसकी आंख ठीक हो गई। तब से उसकी आस्था हिंदू धर्म में हो गई और तभी से जुनैद और उसकी मां सभी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा पाठ करने लगे। वहीं अब जुनैद भगवा वस्त्र पहन कर रहता है और मंदिर भी जाता है और भगवान गणेश की मूर्ति अपने पास रखता है।
इस घटना को लेकर जुनैद ने बताया कि उसकी शादी 2019 में फतेहपुर जिले के बिंदकी के पास एक गांव की रहने वाली अफरोज से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के मायके वाले लगातार उसे इस बात के लिए मना कर रहे थे कि वो हिंदू धर्म को न माने और पूजन पाठ बंद कर दें। उनकी बात न मानने पर सुसरालवाले प्रताड़ित कर रहे है।
इधर, पीड़ित युवक ने ससुरालियों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पूरे मामले को लेकर डीसीपी साउथ शिवा जी शुक्ला का कहना है कि पुलिस के सामने इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।