Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
03-May-2024 06:50 PM
By First Bihar
DESK : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक बार फिर जूता फेंका गया है। आगरा में वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया और योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। जूता फेंकने वाला युवक हिन्दूवादी संगठन का सदस्य बताया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी उत्तम सिंह निषाद के समर्थन में स्वामी प्रसाद मौर्य एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस जनसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी बृजेश भदौरिया ने जूता फेंक दिया और उन्हें काला झंडा लहराने लगा। जूता मंच पर लगे मोबाइल ट्रायपॉड से जा लगा। जिसके बाद वह वही गिर गया। जूता फेंकने के बाद उसने भागने की भी कोशिश की।
उसे सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। इस दौरान भी वह शांत नहीं रहा। वह अपने हाथ में लिये काला झंडा लहराने लगा और योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी फतेहाबाद में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया था और काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी पर स्याही भी फेंकी थी।