अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2022 03:15 PM
DESK: इस वक्त की ताजा खबर सियासी गलियारे से आ रही है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नितिन गडकरी मंच पर मौजूद थे इसी दौरान शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों को हालात संभालने का निर्देश दिया है।
दरअसल, गुरुवार को नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। गड़करी की तबीयत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके तुरंत बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर लेवल कम होने के कारण गडकरी की तबीयत बिगड़ी है।
नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के शिव मंदिर से सेवक की छावनी तक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। दार्जिलिंग जंक्शन के पास दागापुर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच पर ही वे खुद को असहज महसूस करने लगे। जानकारी के मुताबिक गडकरी बरसाना जाएंगे और बीजेपी नेता राजू बिष्ट के आवास आराम करेंगे।केंद्रीय मंत्री के इलाज की व्यवस्था उनके माटीगाड़ा स्थित आवास पर की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार पहुंचे थे। जहां तेजस्वी ने खुले मंच से नितिन गडकरी को अपना अभिभावक बताया था और कहा था कि वे गडकरी की कार्यशैली के प्रशंसक हैं। इसके बाद नितिन गडकरी ने भी कहा था कि तेजस्वी राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए जब कभी प्रस्ताव लेकर आएंगे, वे उसे तुरंत मंजूरी दे देंगे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार और तेजस्वी के सहयोग से वे बिहार के विकास में मदद करेंगे। इसके बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी गडकरी की सराहना की थी।