फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज
24-Apr-2021 09:42 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनमा वार्ड नम्बर 13 में एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे की मामूली विवाद में हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
घटना के बारे में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा को उसके 58 वर्षीय पिता ने मामूली विवाद में चाकू घोंप कर घायल कर दिया जिसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर त्रिवेणीगंज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज पुलिस को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने ससुर पर लगाया है. मृतक की पत्नी रेणु देवी से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा कांड संख्या 116/2021 दर्ज कर मौके से गिरफ्तार हत्यारे पिता को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है.