दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Nov-2019 09:20 PM
KOLKATA: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने अपने ही राज्य के राज्यपाल को हेलीकॉप्टर देने से इंकार कर दिया है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होना हैं. लेकिन सरकार ने उनको जाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया है.
राज्यपाल ने लगाए गंभीर आरोप
धनखड़ ने गंभीर आरोप ममता सरकार पर लगाए हैं. इसको लेकर मुख्य सचिव को लेटर भी लिखा हैं. धनखड़ को मुर्शिदाबाद में एसएनएच कॉलेज के रजत जयंती में शामिल होना हैं. इसको लेकर हेलीकॉप्टर मांगा था, लेकिन देने से इंकार कर दिया गया.
ममता ने महाराष्ट्र के बहाने राज्यपाल पर साधा निशाना
ममता ने आज ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा और कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर बयान नहीं देती, लेकिन ऐसे लोगों को भाजपा के मुखपत्र की तरह काम नहीं करना चाहिए. आप लोग मेरे ही प्रदेश में देख रहे हैं कि कैसे काम हो रहा है. ऐसे लोगों को सरकार के काम में दखल नहीं देना चाहिए और भाजपा का प्रवक्ता नहीं बनना चाहिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के साथ टकराव होते रहता है. इस तरह के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. ममता भी कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि बंगाल में भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है.