Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
23-Jul-2022 05:57 PM
DESK: पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री व पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दो दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। मंत्री की करीबी अर्पिता चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है। वही अब पार्थ चटर्जी की करीबी मोनालिसा दास भी ईडी के रडार पर हैं।
बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में चटर्जी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने 24 घंटे तक पूछताछ भी की थी। बीते शुक्रवार को पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी ने 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की थी। इसके बाद पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद कोलकाता के एक हॉस्पिटल में मेडिकल जांच भी कराया गया। जिसके बाद जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ भी की। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के दौरान ईडी ने रिमांड मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने दो दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।
ED ने अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ़्तार कर लिया है। अर्पिता चटर्जी के घर से ₹21.90 करोड़, 78 लाख की ज्वैलरी और 54 लाख के विदेशी नोट बरामद हुए थे। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता की अदालत ने दो दिन के लिये ED की हिरासत में भेज दिया है।
पार्थ चटर्जी के वकील सोमनाथ मुखर्जी ने बताया कि पार्थ चटर्जी की तबीयत ठीक नहीं है। दिल में दर्द की शिकायत के बाद उचित मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दावा किया है कि पार्थ चटर्जी की करीबी मोनालिसा दास भी ईडी के रडार पर हैं।
मोनालिसा के नाम पर 10 फ्लैट रजिस्टर्ड है। मिली जानकारी के अनुसा बंगाल के बीरभूम में उसकी कई संपत्तियां है। पहले आसनसोल में वह किराए के मकान में रहती थी। 5 साल तक वह किराए के मकान में अकेली रही लेकिन आज वह कई फ्लैटों की मालकिन है।