ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / ममता सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर ED की रेड, मंत्री पार्थ...

ममता सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर ED की रेड, मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी के घर से मिले 20 करोड़ कैश

22-Jul-2022 08:20 PM

DESK: शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घिरती जा रही है। ईडी की टीम ने आज कोलकाता में दो मंत्रियों के घर छापेमारी की। मंत्री पार्थ चटर्जी और पूर्व मंत्री परेश अधिकारी के घरों पर एक साथ छापेमारी की गयी। 


इस दौरान मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी ने 20 करोड़ कैश बरामद किये हैं। 20 करोड़ रुपये गिनने के लिए ईडी को पैसे गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ गयी। एक साथ इतना सारा कैश मिलने से अधिकारी भी हैरान थे। 


मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम छापेमारी के लिए शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पार्थ चटर्जी के आवास नकतला पहुंची थी। तीन घंटे तक पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी की गयी। 


इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया था। पार्थ चटर्जी के बारे में बता दें कि वे अभी बंगाल सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं। जब शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ था तब पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। 


news image


news image