ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

नीतीश राहत दर राहत बांट रहे और ममता दीदी सड़क पर उतरकर जायजा ले रहीं

26-Mar-2020 09:36 PM

PATNA : कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में नीतीश सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। नीतीश सरकार ने अब तक कोरोना से मुकाबले के लिए जो फैसले किए हैं उसे गरीबों को कितनी राहत मिलती है यह आने वाला वक्त बताएगा लेकिन एक तरफ जहां नीतीश कुमार अपने आवास में रहकर राहतों का एलान कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतरकर कोरोना से मुकाबला कर रही हैं। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए कोलकाता में किए गए सरकारी इंतजामों का जायजा लेने आज खुद सड़क पर उतर गईं। वह ना केवल सड़क पर उतरीं बल्कि लोगों को खुद खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी भी दी। ममता ने सड़क पर एक गोल घेरा बनाकर बताया कि कैसे लोग एक दूसरे के बीच 1 मीटर की दूरी बना कर रहें। कोलकाता में सब्जी मंडी से लेकर कई इलाकों का ममता दीदी ने निरीक्षण किया इस दौरान वह मास्क लगाए नजर आयीं। 


कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए ममता बनर्जी ने अब तक 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। ममता दीदी ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में श्रमिकों और खास तौर पर गरीब तबके के लोगों तक मदद पहुंचाने का आग्रह किया है। बिहार में नीतीश सरकार ने भी गरीबों और मजदूरों के अलावे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों और छात्रों को मदद मुहैया कराने के लिए कई फैसले किए हैं लेकिन नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के किसी सहयोगी ने अब तक सड़क पर उतर कर हालात का जायजा नहीं लिया है। बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। वहीं ममता सड़क पर उतर कर यह संदेश दे रही हैं कि सड़क पर उतरे बगैर संकट की इस घड़ी में हकीकत को नहीं जाना जा सकता।