बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
19-Dec-2020 03:26 PM
DESK: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अमित शाह ने टीएमसी के सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है.
ममता के करीबी ने दिया झटका
ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी समेत कई टीएमसी के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सभी ने इस बीजेपी के लिए बंगाल में संघर्ष करने का एलान किया है. सभी ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे. मैं छात्र राजनीति से यहां तक पहुंचा हूं. जब टीएमसी का गठन हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेयी ममता के घर आए थे. टीएमसी एनडीए का हिस्सा था. इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.
मिदनापुर में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं. दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है. दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था.