दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jun-2021 12:39 PM
DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ लगाने वाले शख्स की मौत हो गई है. बीजेपी से जुड़े रहे देवाशीष आचार्य की मौत गुरुवार को राहत में संदिग्ध तरीके से हो गई. देवाशीष की मौत के बाद अब उसके परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं.
दरअसल, साल 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एक शख्स ने मंच पर थप्पड़ लगा दिया था. इसके बाद थप्पड़ लगाने वाले देवाशीष आचार्य सुर्खियों में आ गए थे. एक सियासी जनसभा के दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ लगाया जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनकी खूब पिटाई भी की थी. बाद में देवाशीष को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. मगर अभिषेक बनर्जी की पहल पर ही उसे रिहा कर दिया गया था.
अब उसी देवाशीष आचार्य की मौत अचानक से गुरुवार को हो गई. देवाशीष आचार्य साल 2020 में बीजेपी में शामिल हो गया था. विधानसभा चुनाव में उसने बीजेपी के लिए लगातार प्रचार भी किया. 16 जून की शाम वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने निकला था. लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. कुछ लोगों ने उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि देवाशीष की हत्या की गई है. देवाशीष को गंभीर रूप से घायल स्थिति में मिदनापुर के जिला अस्पताल में सुबह के तकरीबन 4 बजे लाया गया था. उसी दिन दोपहर में देवाशीष की मौत इलाज के दौरान हो गई.