Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
15-Jan-2024 01:43 PM
By First Bihar
DESK : पुरे देश में आज मकर संक्रांति की धूम है। ऐसे में लोग दही -चूड़ा खाने के साथ ही साथ पतंगबाजी का भी आनंद लेते हैं। लेकिन मकर संक्रांति पर जश्न मानने के बीच पतंगबाजी के चक्कर में 7 लोगों की मौत भी हुई है। सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि इसमें कई हादसे चाइनीज मांझे से हुए हैं।
दरअसल, अलग -अलग जगहों पर गुजरात में मकर संक्रांति का जश्न मानना बच्चों पर भारी पड़ गया ,खासतौर पर दाहोद, पंचमहल, भावनगर और वलसाड जिले में 7 बच्चों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चे की पतंग लूटने के दौरान करंट लगने से मौत हुई है तो दो स्थानों पर बच्चों की पीट पीटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। इस घटना सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं , पुलिस के मुताबिक दाहोद के कंथोलिया में एक 10 साल का बच्चा पतंग लूटने के लिए दौड़ी, लेकिन इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस बच्चे की पहचान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले सिद्धार्थ दांगी के रूप में हुई है। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
उधर, वलसाड के खटकीवाल मेंएक छह साल का बच्चा छत पर पतंग उड़ाते वक्त फिसल कर नीचे गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पंचमहल इलाके में पतंग की डोर गले में कस जाने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हुई है. इस बच्चे की पहचान तरूण मच्छी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक यह बच्चा गली में खेल रहा था।