ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मकान की दिवार गिरने से 9 लोगों की एक साथ मौत, सीएम ने...

मकान की दिवार गिरने से 9 लोगों की एक साथ मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

16-Sep-2022 08:44 AM

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना हजरतगंज इलाके की है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानंद ने मृतकों के परिजनों के लिए दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने की बात कही है। 





मकान का दिवार गिरने का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। आपको बता दें, गुरुवार से लखनऊ में भारी बारिश हो रही है। घटना के बाद तुरंत ही दीवार का मलबा हटाया गया। सीएम योगी से आदेश मिलते ही डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।  





दरअसल, जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, वहां की दूसरी मकानें भी काफी जर्जर हो चुकी है। ये मकान करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है। तेज़ बारिश के कारण मकान की दीवार टूट गई। इस घटना की चपेट में आए 10 लोगों में 9 की मौत हो गई। इस पूरे इलाके में काफी छोटी गलियां हैं।