LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
23-Aug-2021 10:14 PM
NALANDA: नालंदा में मजदूरी मांगने पर बदमाशों ने एक युवक को पीट पीटकर मार डाला। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। मृतक की पहचान दनियावां के कुंडली गांव निवासी सोमर रविदार के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र रविदास के रूप में हुई है। धान रोपनी का महज दस किलो अनाज उपेंद्र रविदास ने मजदूरी के रूप में मांगी थी जो दबंगों को नागवार गुजरा। जिसके बाद बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपेंद्र चंडी के योगिया गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उपेंद्र रविदास पिछले 15 दिनों से बहादुरपुर गांव निवासी दिनेश महतों की खेत में धान की रोपनी कर रहा था।
जब उसने मजदूरी के तौर पर 10 किलो चावल देने की मांग की तब दिनेश और उसके सहयोगी ने गाली गलौज की और उसकी पिटाई कर दी। लाठी डंडे से उसकी इस कदर से पिटाई की गयी की उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।