Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 10:30 PM
By First Bihar
PATNA: अपने दो बच्चों के साथ एक महिला मायके जाने की बात कह ससुराल से निकली थी। लेकिन इसी बीच वो प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 2019 में उसकी शादी पटना के गौरीचक इलाके में रहने वाले कुंदन कुमार से हुई थी। शादी के 5 साल बाद वह 4 साल की बेटी और 2 साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भाग गयी।
उसकी इस हरकत से ससुराल वालों को बड़ा झटका लगा है। ससुरालवालों ने यहां तक कह दिया है कि अब बहू के लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद है। अब उन्हें सिर्फ दोनों बच्चों से मतलब है। दोनों बच्चे पिता के साथ रह सकते हैं। इस संबंध में ससुराल वालों ने पटना के गौरीचक थाने में लिखित आवेदन दिया है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बहू की करतूत से सिर शर्म से झूक गया है। उसने हमारे मान-सम्मान तक मिट्टी में मिला दिया है। अब उसके लिए हमारे घर में कोई स्थान नहीं है। उसके लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद है।
दो दिन पहले ही वो कपड़ा और घर में रखे स्वर्णाभूषण लेकर दोनों बच्चों के साथ यह कहकर निकली थी कि वो मायके जा रही है। लेकिन देर शाम जब उसके मायके वालों को फोन किया गया तो पता चला कि वो तो वहां पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद मायके और ससुराल वालों ने महिला और बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका।
इसी बीच यह सूचना मिली की उनकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है। यह बात सुनकर शर्म से सिर पूरे परिवार का झूक गया। ससुरालवालों ने इस बात की सूचना गौरीचक थाने को दी और इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मायके और ससुराल वालों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।