बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Jul-2023 10:42 AM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हैं. जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है. ये हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ. इस बस में 30 यात्री सवार थे.
इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए योगेश रामदास ने बताया कि ,मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था. हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गयी. 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर कूदे. हम लोग के बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया. फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आयी और आग पर काबू पाया.
वही दुर्घटना पर बस मालिक वीरेंद्र डारना ने कहा कि यह हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी. यह बस पूरी तरह से नई है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं. बस के ड्राइवर के पास भी अच्छा अनुभव है. ड्राइवर के मुताबिक बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गयी और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली. हमारी सूची के अनुसार बस में लगभग 27 यात्री थे.
इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि PM मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना को लेकर शोक जताया है. PM ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये PMNRF से दिए जाएंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...