Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
08-Mar-2020 08:46 AM
PATNA : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट को महिलाएं चलाएंगी. पीएम मोदी महिला दिवस के मौके पर 'नारी शक्ति' पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन सम्मानित महिलाओं के साथ संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.
पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट भी इन्हीं सम्मानित महिलाओं के हाथों में होगा. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले दुनिया के नेताओं में मोदी शामिल हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में 'नारी शक्ति' सम्मान से महिलाओं को सम्मानित करेंगे.
हर साल 'नारी शक्ति' पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. महिलाओं, खासकर कमजोर और हाशिए की महिलाओं को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं को ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. पीएम ने ट्वीट किया था, 'इस महिला दिवस (8 मार्च) को, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को सौंप दूंगा, जिनके जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं.
प्रधानमंत्री के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्लेटफार्म पर अकाउंट हैं. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले दुनिया के नेताओं में प्रधानमंत्री शामिल हैं. ट्विटर पर उनके 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फालोअर हैं. जबकि, पीएमओ के ट्विटर अकाउंट को 3.2 करोड़ लोग फालो करते हैं. सितंबर, 2019 में प्रधानमंत्री ट्विटर पर फालो किए जाने वाले नेताओं में तीसरे स्थान पर थे. उनसे आगे सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ही थे. प्रधानमंत्री पहले भारतीय भी थे, जिनके ट्विटर पर पांच करोड़ से ज्यादा फालोअर हैं.