Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Jan-2022 11:51 AM
DESK : एक अजीब मामला सामने आया है जहां सोमवार को पुलिस परिवार की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. ये सभी महिलाएं सहायक आरक्षक, होमगार्ड स्तर के जवानों की पत्नियां थीं. यह सभी महिलाएं अपनी पति वेतन और प्रमोशन की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी थी. लेकिन इससे पहले ही इनके नेतृत्व करने वाले उज्जवल दीवान और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसी दौरान उज्जवल की रिहाई की मांग कर रही महिलाओं ने बवाल खड़ा कर दिया.
आपको बता दें इन महिलाओं ने गुस्से में सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा के साथ मारपीट की. सब इंस्पेक्टर पर प्रदर्शनकारी महिलाएं टूट पड़ी और उन्हें पीटने लगी. यह घटना मीडिया के कैमरे में भी कैद हुई. इसी दौरान महिलाओं ने आईपीएस रत्ना सिंह का कॉलर खींचा, खबर है कि इस खींचतान में उनका बैच भी टूट गया. वहीं देर रात इस मामले में दिव्या शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज की.
जानकारी के अनुसार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस परिवार के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव और दूसरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और बलवा का केस दर्ज किया गया है. जहां सोमवार को हुए हाईवे जाम के प्रदर्शन में राकेश यादव भी शामिल थे.
यह मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर का है जहां महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी. इसी दौरान यह घटना हुई. बता दें सहायक आरक्षक, होमगार्ड स्तर के जवानों के परिजन उनके वेतन और प्रमोशन के नियमों में बदलाव को लेकर पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने एक रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है, जिस पर जल्द फैसला लिया जाना है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि सहायक आरक्षकों की तरह ही वेतन मिलेगा.