BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
19-Feb-2020 12:36 PM
DHANBAD: यौनशोषण के आरोपी बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महिलाओं का सहारा लिया. विधायक ने झाड़ू देकर महिलाओं को गेट पर खड़ा करा दिया और पुलिस को उलझाए रखा. इस दौरान शातिर विधायक पिछले दरवाजे से फरार हो गए. सभी महिलाओं के हाथ में झाड़ू था. ये महिलाएं करीब आधे घंटे तक पुलिस को विरोध कर उलझाए रखी और इस दौरान पिछले दरवाजे से विधायक फरार हो गए.
विधायक की पत्नी ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
विधायक की पत्नी सावित्री देवी भी पुलिस का विरोध कर रही थी. यही नहीं उसने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. विधायक की पत्नी भी पुलिस को उलझाते रही. पुलिस से कहा कि उनकी तबीयत खराब है. वह रात से ही बाहर निकले हैं. आप घर के अंदर नहीं जा सकते हैं.
कार्रवाई को लेकर हेमंत सोरेन से मिली थी पीड़िता
5 फरवरी को पीड़िता ने धनबाद में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि इस विधायक पर कार्रवाई की जाए. महिला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी जब तक सरकार में रही अपने विधायक को बचाती रही. अब आपसे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा. महतो पर कुल मिलाकर 32 मामले दर्ज हैं. लेकिन बीजेपी शासन में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का पीड़िता आरोप लगा चुकी है.
ढुल्लू महतो पर बीजेपी नेत्री ने रेप की कोशिश करने का लगाया है आरोप
बीजेपी नेत्री ने महतो पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था. यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी. बीजेपी नेत्री का कहना था कि ढुल्लू महतो ने उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी. जिसके बाद केस दर्ज नहीं होने पर वह कोर्ट चली गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने डीजीपी और धनबाद एसएसपी जवाब तलब किया था. यह मामला रांची हाईकोर्ट भी पहुंचा है. बता दें कि बीजेपी की महिला नेता ने महतो पर यह भी आरोप लगाया था कि एक गेस्ट हाउस में उसके साथ अश्लील हरकत की थी और वह भागकर अपनी जान बचाई थी.