अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2022 12:30 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में बीजेपी की एक महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने विधायक को कहा कि आपको ज्ञान ही कितना है। दरअसल, बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि मैंने कभी भी आपके जैसा स्पीकर नहीं देखा। इसपर स्पीकर ने कहा कि आपने कई स्पीकर देखे होंगे लेकिन मेरे जैसा स्पीकर नहीं देखा होगा जो संविधान और नियम के साथ सदन चलाये। उन्होंने ये भी कह दिया कि आप चुप रहिये आपको ज्ञान ही कितना है।
दरअसल, आज सत्र के दौरान बीजेपी का जमकर हंगामा चल रहा है। छपरा में ज़हरीली शराब से अब तक लगभग 55 लोगों की मौत हो गई है, जिसको लेकर बीजेपी सीएम नीतीश के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमलावर है। बीजेपी ने सदन स्थगित करने की मांग की, जिसे अध्यक्ष ने अमान्य कर दिया। इसी दौरान बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि मैंने आपके जैसा स्पीकर नहीं देखा।
भागीरथी देवी की बात सुनते ही विधानसभा के स्पीकर ने कह दिया कि आपने कई स्पीकर देखे होंगे लेकिन मेरे जैसा स्पीकर नहीं देखा होगा जो संविधान और नियम के साथ सदन चलाये। उन्होंने ये भी कह दिया कि आप चुप रहिये आपको ज्ञान ही कितना है।