बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Feb-2020 08:56 AM
DELHI : दिल्ली में महिला पुलिस की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है. महिला पुलिस अधिकारी की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में यह पता चला है कि उसे एक पुलिस अधिकारी ने ही गोली मारी थी. शनिवार की सुबह हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी की भी लाश हरियाणा के करनाल से मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी प्रीति अहलावत की हत्या दीपांशु ने की थी. इसके बाद दीपांशु ने खुद को गोली मार ली. हत्या का आरोपी दीपांशु भी महिला के साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था.
बता दें कि शुक्रवार की रात 9:30 बजे पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में तैनात एसआई प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब प्रीति रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से उतर कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं. प्रीति को नजदिक से कई गोलियां मारी गई थी. प्रीति 2018 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं.
पुलिस अधिकारी की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. जिसके बाद यह बात सामने आई कि एसआई प्रीति को गोली मारने वाला शख्स भी उनके साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर था. पुलिस ने शनिवार की सुबह हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर दीपांशु का शव भी हरियाणा के करनाल से बरामद कर लिया है. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.