शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
27-Nov-2024 03:35 PM
By First Bihar
DESK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला किसी ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ चप्पल बरसाती दिख रही है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और महिला ने देखते ही देखते चप्पलों की बौछार कर दी।
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पत्थरदेवा विकासखंड के नेरवारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान और महिला सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया था। महिला सफाईकर्मी पेरोल पर साइन कराने के लिए ग्राम प्रधान के घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते महिला सफाईकर्मी आपे से बाहर हो गई और ग्राम प्रधान पक ताबड़तोड़ चप्पल बरसाने लगी। आसपास के लोगों और ग्राम प्रधान के परिजनों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया हालांकि इस दौरान पिटाई का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्राम प्रधान ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई गई है। जांच में वीडियो सही पाया गया है। महिला सफाईकर्मी का आचरण नियमावली के खिलाफ है, दोषी सफाईकर्मी को सस्पेंड किया गया है और जांच की जा रही है।