बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Jan-2020 08:42 AM
PATNA: राजधानी पटना के पत्रकारनगर इलाके में रहने वाली एक महिला की हत्या का आरोपी रिटायर्ड DSP फरार हो गया है. रिटायर्ड DSP उत्तीम सिंह की तलाश में जब पुलिस ने हाजीपुर स्थित उसके घर छापा मारा तब वो वहां से फरार हो चुका था. उत्तीम सिंह का मोबाइल भी स्विच ऑफ है. रिटायर्ड डीएसपी के खिलाफ वारंट के लिए पुलिस कोर्ट जा सकती है.
दरअसल कुछ दिन पहले एक युवक ने अपनी मां की मिसिंग रिपोर्ट पत्रकारनगर थाने में लिखाई थी. युवन ने अपनी शिकायत में बताया था कि मां से उसकी आखिरी बार बात 5 दिसंबर 2019 को हुई थी. इसके बाद से महिला का मोबाइल ऑफ है. महिला के बेटे ने रिटायर्ड डीएसपी पर उसे गायब करने का शक जताया था. जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी और महिला के बीच बातचीत का एक अश्लील ऑडियो भी वायरल हुआ था.
रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. महिला के बेटे ने पुलिस को जो सीडी सौंपी थी उसमें कॉल रिकार्डिंग थी. इस सीडी में डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद अपनी पत्नी बनाने की बात कह रहा था. इस ऑडियो में डीएसपी की ओर से कई अश्लील बातें कही जा रही थी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस जब रिटायर्ड डीएसपी के ठिकानों पर छापा मारा तब वो वहां से फरार हो चुका था.