Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Feb-2023 10:08 PM
By First Bihar
GAYA: जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली पंक्तियां आज गया में चरितार्थ हो गईं। दरअसल गया के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।खड़ी ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की जान जाते जाते बच गई। पूरी की पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई हालांकि उसकी जान बच गई।
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा की रहने वाली महिला पेशे से शिक्षिका है। महिला टनकुप्पा प्रखंड के बादिल बिगहा मध्य विद्यालय में पदसथापित है और पैसेंजर ट्रेन से बच्चों को पढाने के लिए स्कूल आती-जाती है। शुक्रवार को स्कूल बंद होने के बाद वह ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वह स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रेक पार करने लगी, तभी मालगाड़ी खुल गई।
ट्रेन के खुलते ही महिला के सिर में चोट लग गई और वह पटरियों बीच गिर गई। इस नजारे को देख वहां मौजूद लोगों की सांसे फूलने लगी। महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन पार कर गई लेकिन गनीमत रही की उसकी जान बच गई। शिक्षिका के सिर में हल्की चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।