ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप

रेप का आरोपी DM सस्पेंड, ऑफिस में महिला के साथ किया था रेप

रेप का आरोपी DM सस्पेंड, ऑफिस में महिला के साथ किया था रेप

04-Jun-2020 03:43 PM

DESK: रेप के आरोपी आईएएस अधिकारी जेपी पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है. पाठक फिलहाल रायपुर का कलेक्टर है. केस दर्ज होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सस्पेंड करने का आदेश दिया. इसके साथ ही जांच शुरू हो गई है. महिला ने आरोप लगाया है कि जांजगीर में डीएम रहने के दौरान जनक प्रसाद पाठक ने चैंबर में रेप किया. वह अपने एनजीओ के काम के सिलसिले में उनसे मिलने गई थी. इयह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हुआ था. कुछ दिन पहले ही इस अधिकारी का ट्रांसफर रायपुर किया गया था.

दर्ज कराया एफआईआर

महिला ने जांजगीर के तत्कालीन डीएम जनक प्रसाद पाठक पर रेप का केस दर्ज कराया है. अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 13 मार्च को एनजीओ के काम को लेकर डीएम से चैंबर में मिली थी. इस दौरान डीएम ने महिला से नंबर लिया था और कहा  कि जब काम हो जाएगा तो उसे बता दिया जाएगा. नंबर लेने के बाद मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने लगे और मिलने के लिए बुलाने लगे. जब मिलने नहीं जा रही थी तो उसके पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी.

लॉकडाउन में बुला रहे थे डीएम

महिला ने आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दौरान डीएम उसको बार-बार मिलने के लिए बुला रहे थे. लेकिन वह नहीं जा रही थी. जब दोबारा काम के सिलसिले में 15 मई को फिर से अपने काम के सिलसिले में उनसे मिलने के लिए ऑफिस गई तो उसके साथ जनक प्रसाद पाठक ने चैंबर में रेप किया.

दर्ज कराया केस, जांच में जुटी पुलिस

महिला अपने परिजनों के साथ एसपी पारूल माथुर के पास पहुंची और इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने दो घंटा तक महिला से पूछताछ की है. इस दौरान महिला ने वाट्सएप में अश्लील चैट करने का स्क्रीन शॉर्ट भी पुलिस को दिया है. पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी अधिकारी का तबादला कुछ दिन पहले ही रायपुर हुआ है.