कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
09-Apr-2020 08:19 AM
DELHI : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ महजंग लड़ रहे हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना वे लोग सुबह से लेकर शाम तक डटे हैं. लेकिन इस बीच, मानवता से परे कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को निशाना बनाया है.
ताजा मामला दिल्ली का है. जहां सफदरजंग अस्पताल में तैनात दो महिला डॉक्टरों पर हमला करने का मामला आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग हॉस्पिटल रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ने बताया कि मामला बुधवार की रात 9.30 बजे की है. सफदरजंग अस्पताल के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में तैनात दो महिला डॉक्टरों पर गौतम बुद्ध नगर में उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया. यह हमला उस वक्त किया गया जब ये दोनों मार्केट में फल खरीद रहीं थीं.
उनका एक पड़ोसी अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि ये दोनों यहां कोरोना वायरस फैला रही है. जब डॉक्टरों ने उसे मना किया तो उसने दोनों पर हमला कर दिया. इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने केस दर्ज कराया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि कोरोना वॉरियर्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए को निशाना न बनाने की अपील की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. कि कोरोना वायरस को लेकर किसी को भी कलंकित न करें, किसी पर इसे लेकर आरोप न लगाएं, स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को निशाना न बनाएं. पर इसके बाद भी लोग भी लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं.