बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Feb-2020 08:21 AM
PATNA : दहेज की खातिर महिला डॉक्टर को डॉक्टर पति ने ससुरालवालों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला डॉक्टर मधुमिता रानी ने पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है.
नदौल की रहने वाली महिला डॉक्टर मधुमिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 18 जून 2018 को रुपसपुर निवासी जगत नारायण के पुत्र डॉ. अलख नारायण के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले 15 लाख रुपये के लिए उसपर दवाब बना रहे थे. जब मधुमिता ने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच उसके मायके वालों ने ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया पर उसका कोई असर नही हुआ.
28 जनवरी 2019 को मधुमिता को उसके ससुरालवालों ने पिटाई कर दी और उसके कमरे की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 10 लाख के गहने जबरन निकाल लिये और उसे घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद से मधुमिता अपने मायके में रह रही है. जिसके बाद डॉक्टर मधुमिता ने अपने पति डॉ. अलख नारायण, ससुर जगत नारायण, सास शीला सिन्हा, ननद अलका नारायण और भैंसुर आलोक नारायण के खिलाफ मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.