सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
08-Mar-2020 06:11 PM
PATNA: तेजप्रताप यादव ने महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, लेकिन बधाई देने के बाद वह सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे. लोगों ने कमेंट कर यहां तक पूछ डाला कि क्या आप महिला का सम्मान करते हैं. अगर करते हैं तो सबसे पहले आप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को इज्जत दें.

इस तरह के मिलने लगे कमेंट
मोनू ने कमेंट किया कि ‘’तेजप्रताप जी ये झूठी दिखावा से अच्छा है ऐश्वर्या भाभी को बुलाये और उनका सम्मान करें झूठा ढोंग बंद करे.’’ अविनाश ने कमेंट किया कि ‘’भाई जी आप महिला का इज्जत करते हैं. अगर आप महिलाओं का इज्जत करते हैं तो आप अपने घर परिवार को नहीं तोड़ते कृपया घर बसा आइए मेरे बड़े भाई तभी सच्चे दिल में महिलाओं का यह दिवस संपन्न होगा.’’ मुरारी ने कमेंट किया कि ‘’ महिला सम्मान की बात करने वाले पहले अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना सीखे. ऐश्वर्या का राबड़ी आवास से बिलखते हुए बाहर होने का चित्र अभी भी आंखों आगे चमक रहा है.''
जननी घोटाले को जनानी बोलने पर भी घेरा
इस ट्वीट पर ही कई लोगों ने तेज प्रताप को घेरा और कहा कि पहले तो जननी बोलना सीखिए. बता दें कि दो दिन पहले जंदाहा में सभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव बिहार के घोटाले के नाम गिना रहे थे, लेकिन वह सही से पढ़ नहीं पा रहे थे. उन्होंने जननी घोटाले को जनानी घोटाला बोल दिया. इस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.