Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत
18-Feb-2021 08:26 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. मद्य निषेध विभाग के आयुक्त ने चेकपोस्ट पर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ा एक्शन लेते हुए इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रहा है, जिसके कारण इन लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चेक पोस्ट पर लापरवाही बरतने के कारण ही महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. निलंबित होने वालों में मद्य निषेध की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सिपाही कृष्णा कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुजीत कुमार पासवान, राजीव कुमार और सुधांशु कुमार सुमन शामिल हैं.
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने आगे बताया कि शराबबंदी को लेकर लगातार सख्ती जारी है. इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उत्पाद विभाग की जिला और केंद्रीय टीम लगातार छापेमारी कर रही है. होली को लेकर मद्य निषेध विभाग ने सभी जिला उत्पाद निरीक्षकों और चेकपोस्ट को और ज्यादा सतर्क रहने को कहा है. सभी गाडिय़ों की बाकायदा चेकिंग अनिवार्य की गई है. हर पाली में पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है.