बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
06-May-2021 11:15 AM
DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। इस नए सदस्य का नाम चेतक है। चेतक काले रंग के उनके घोड़े का नाम है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने यह वीडियो शेयर किया है। साक्षी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा वेलकम होम चेतक।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेलकम होम चेतक,एकदम सज्जन, खास कर जब तुम लिली से मिलते हो,उन्होंने लिखा है कि चेतक हम पूरे हर्ष से तुम्हें अपने परिवार का हिस्सा स्वीकार करते हैं। उन्होंने चेतक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी खेती पर खूब ध्यान दे रहे हैं।
46 एकड़ के फार्म हाउस में वे ऑर्गेनिक खेती के साथ गोपालन भी कर रहे हैं। स्ट्रॉबेरी के अलावे वे सभी प्रकार की हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उनके खटाल में सौ से अधिक गायें भी है। धोनी ने रांची में ईजा फार्म्स के नाम से आउटलेट भी खोला है जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट बेची जा रही है। अब उनके फार्म हाउस में एक नए सदस्य चेतक की एंट्री हुई है। चेतक उनके घोड़े का नाम है। चेतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।